फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बिलखकर रोने लगी पत्नी

Fri, 01 Mar 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में खल-बिनौला की दुकान में दम घुटने की वजह से मरने वाले दोनों मृतकों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया है। अस्पताल में दुखीराम की पत्नी अस्पताल पहुंची तो बिलख-बिलख कर रोने लग गई। उस पर तो दुखों का पहाड़ ही टूट गया था। दुखीराम का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन अपने साथ बिहार शव ले गए।
विज्ञापन

वहीं राजस्थान के रहने वाले युवक का भी पोस्टमार्टम कर दिया गया। यह दोनों अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। राजस्थान के कोटपुतली के गांव जीणगोर निवासी कुलदीप परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके माता-पिता बुजुर्ग है और बीमार चल रहे हैं। वहीं मृतक के एक भाई है, वह भी दिव्यांग है। ऐसे में इस परिवार के सामने दो वक्त की रोटी की परेशानी खड़ी हो गई है।
ऐसा ही हाल बिहार के बेगूसराय जिला के बदीया गांव के रहने वाले दुखीराम का है, उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। अब उसकी मौत होने से परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। दुखीराम के दो लड़की व दो लड़के हैं। इस घटना में नांगल चौधरी के मुसनौता निवासी महेश की अभी गंभीर हालात बनी हुई है। जिसका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें