फोटो नंबर-06परशुराम कॉलोनी से प्रभात फेरी निकालती महिलाएं। स्रोत: संस्था
नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार को प्रभात फेरी परशुराम कॉलोनी, बहरोड़ रोड से श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। प्रभात फेरी के मुख्य यजमान भागवत प्रसाद सैनी एवं उनके परिवार ने पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद श्रद्धालु ढोल, मृदंग और मंजीरों की मधुर धुन पर राधे-राधे नाम का संकीर्तन करते हुए परशुराम कॉलोनी, माली टीबा, शोभा सागर तालाब सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकले। यात्रा के दौरान ठाकुर जी एवं युगल सरकार की आरती की गई व श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाया गया। संवाद