महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों के लिए एक शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयंसेवकों को ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल ढ़ोसी की पहाड़ी का भ्रमण करवाया गया व इस स्थल का वर्णन भी करवाया गया। भ्रमण को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. विजय यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने पहाड़ी क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि पहाड़ों पर कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फैलाएं, बल्कि एक स्थान पर एकत्रित करें। भ्रमण में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. परमीत, डॉ. पविता यादव, डॉ. अनीता यादव, डॉ. संदीप कुमारी, पूजा रानी, रविंद्र कुमार, बबिल कुमारी, राकेश सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद