फोटो संख्या:54- मकर संक्रांति के अवसर पर गांव गाहड़ा में हवन करते ग्रामीण---स्रोत- ग्रामीण
कनीना। उपमंडल के गांव गाहड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर आहुति दी और विश्व कल्याण की कामना की। आर्य समाज गाहड़ा के प्रधान राधेश्याम शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह होने वाले यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और इससे प्रकृति, वायु व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में मास्टर रामकुमार, नित्यानंद यादव, अनिल परदेसी, पूर्व सरपंच बिल्लू, कंवर सिंह, बीरेंद्र, जय प्रकाश सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद