फोटो नंबर-23हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक करते लोग। संवाद
नारनौल। सकल हिंदू समाज की ओर से वाल्मीकि क्षेत्र में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर सोमवार को तैयारियों से संबंधित बैठक मोहल्ला संघीवाड़ा स्थित सीताराम मंदिर में हुई। बैठक के अंदर क्षेत्र के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वाल्मीकि क्षेत्र के वरिष्ठ सदस्य भागीरथ प्रसाद व अनिल शर्मा ने बताया कि क्षेत्र का हिंदू सम्मेलन आगामी 22 फरवरी को सुबह 11 बजे, मोहल्ला संघीवाड़ा में नौ चौक की हवेली के पास आयोजित किया जाएगा। संवाद