फोटो संख्या:59- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार से मिलने के लिए खड़े नंबर
महेंद्रगढ़। नंबरदार एसोसिएशन ने 16 नवंबर को नारनौल में मुख्यमंत्री से मांगों का ज्ञापन सौंपने के लिए डीसी को समय दिलाने की मांग का पत्र सौंपा। वीरवार को लघु सचिवालय में डीसी को सौंपे पत्र बताया कि मुख्यमंत्री को मांगों का ज्ञापन सौंपने व उनका स्वागत करने के लिए नंबरदारों की ओर से मुलाकात के लिए समय निर्धारित किया जाए। जिला प्रधान राजकुमार जांगड़ा ने बताया कि वीरवार को नंबरदार एसोसिएशन की तहसील कार्यालय में नांगल चौधरी तहसील प्रधान राजवीर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। नंबरदार अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए अनुमति लेने के लिए उपायुक्त से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है। इस मौके पर नंबरदार अनार सिंह, धर्मपाल, बनवारी लाल, फूल सिंह, मक्खन लाल, मांगेराम, रोहतास, बालमुकुंद, सूरत सिंह, जयवीर, कैलाश कंवर, रामचंद्र, लीलाराम, अशोक मौजूद रहे।