फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पैदल जा रहे मजदूर को डंपर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Thu, 13 Jun 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के मेघोत बिजां के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति को डंपर ने टक्कर मार दी। उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकाें ने प्राथमिक जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में पाटन के गांव बाग की ढाणी निवासी संदीप ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का कार्य करता है। बुधवार को वह और उसका चाचा बाबूलाल मेघोत बिंजा गांव में से पैदल बखरीजा खान में जा रहे थे। उसका चाचा बाबूलाल आगे थे और वह पीछे चल रहा था। इस दौरान सुबह के करीब साढ़े 7 बजे डंपर चालक ने बाबूलाल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। उन्हें गंभीर हालात में नारनौल के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें