फोटो 13 बाबा के दर्शन के लिए कतार में लगे भक्त। संवाद
मंडी अटेली। प्राचीन धर्म स्थान बाबा श्याम मंदिर जैतपुर धाम में बसंत पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बाबा के दर्शन पाने के लिए हाथों में श्याम पताकाएं और बाबा के जयकारों से जैतपुर धाम भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्याम सेवा समिति के प्रधान ताराचंद यादव ने बताया कि 365 दिनों के बाद बाबा की पोशाक नई पहनाई जाती हैं। आज बसंत पंचमी के दिन बाबा की पोशाक प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित की जाती है। संवाद