फोटो संख्या:69- दौंगड़ा अहीर में हवन करते ग्रामीण--स्रोत- आयोजक
कनीना। उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर स्थित बाबा रूपा दास मंदिर में अमावस्या के पावन अवसर पर हवन-यज्ञ किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से हवन में आहुति देकर परिवार, गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। ग्रामीणों ने बताया कि अमावस्या पर धार्मिक आयोजन से लोगों में आध्यात्मिक भावना मजबूत होती है और नई पीढ़ी संस्कृति व संस्कारों से जुड़ती है। सामूहिक कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को भी बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर हरपाल थानेदार, रामानंद मास्टर, रामावतार और भवानी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद