फोटो संख्या:68- बाबा चंद्राई नाथ मंदिर पथरवा में हवन करते श्रद्धालु--- स्रोत- आयोजक
- फोटो : बहराइच के देहात कोतवाली परिसर में खड़ी बाइकें।
सतनाली। मौनी अमावस्या के दिन गांव पथरवा बाबा चंद्राई नाथ मंदिर में हवन किया गया। योगी वचनाई नाथ ने बताया कि जनवरी की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। रविवार और अमावस्या के योग में सूर्य पूजा के साथ ही पितरों के लिए ध्यान कर सकते हैं। इस तिथि पर दान-पुण्य और नदी स्नान करने की परंपरा भी है। आज मौन रहकर पूजा-पाठ करना विशेष फलदायी माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिन जूते-चप्पल, कपड़े, ऊनी वस्त्र, कंबल, अनाज, भोजन, स्वर्ण और चांदी जैसी वस्तुओं का दान किया जा सकता है। मंदिरों में पूजन सामग्री दान करते समय मौन रहना चाहिए। हवन के दौरान योगी सतपाल नाथ, गजराज दास, महिपाल, सुरेश, कृष्ण, अनिल, योगेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद