फोटो 3नया गांव से कांवड़ लेकर आते रवाना होते युवा।संवाद
नांगल चौधरी। नए गांव से 30 श्रद्धालुओं का एक जत्था रविवार को डाक कांवड़ यात्रा पर रवाना हुआ। वे हरिद्वार गंगोत्री से पवित्र गंगाजल लाएंगे। यह उनकी 22वीं कांवड़ यात्रा है। सभी श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा पर निकले। यात्रा के दौरान भगवान शिव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। जत्थे का नेतृत्व देशराज हवलदार कर रहे हैं। श्रद्धालु 11 अगस्त को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवारों की खुशहाली की कामना की जाएगी। रवाना होने से पहले सभी ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। संवाद