फोटो 28राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हिंदू सम्मेलन में संबोधित करते मुख्य अति
नारनौल। शिव बस्ती के सकल हिंदू समाज की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में एक भव्य एवं विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इनमें व्यवस्थित समाज, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता केंद्रित पुनर्निर्माण, प्रबुद्ध नागरिकों के कर्तव्य एवं बालकों में संस्कार बोध के विषयों पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। सम्मेलन का शुभारंभ महंत साध्वी रजनीदास महाराज, आचार्या कृष्णा किशोरी एवं हसानंद हंस महाराज वैदिक तपोस्थली कादीपुरी तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह कार्यवाह सुभाष के स्वागत से किया गया। संवाद