अटेली के गांव बजाड़ में घोड़ी पर बेटी का बनवारा निकालते ग्रामीण।
मंडी अटेली। अटेली क्षेत्र के गांव बजाड़ में घोड़ी पर बैठा लड़की का बनवारा गाजे बाजे के साथ निकाला गया। गांव बजाड़ देवकीनंदन गिरदावर की बेटी मधु का बनवारा निकाला गया। देवकीनंदन गिरदावर की बेटी मधु की शादी रेवाड़ी रहने वाले सेवानिवृत हेडमास्टर जगदीश चंद्र के बेटे भूपेश के साथ तय हुई है। गांव के पूर्व सरपंच ताराचंद ने बताया कि बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं है। इस मौके पर भतेरी देवी, धर्मचंद, डॉ. धर्मपाल, हरिसिंह,राजेश, परमानंद आदि ने बिटिया को आशीर्वाद दिया।