फोटो नंबर-22गांव पटीकरा में तैयार की जा रही यज्ञशाला। स्रोत-आयोजक
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव पटीकरा के श्री रामेष्ट हनुमान मंदिर के श्री तेजादास आश्रम में प्रथम भव्य पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्री तेजादास आश्रम के महंत नंदकिशोर महाराज ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 2 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। इसके बाद 3 फरवरी से 7 फरवरी तक पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ का आयोजन होगा जबकि 8 फरवरी को विशाल अमृतमयी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ का आयोजन यज्ञाचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री के सानिध्य में किया जाएगा। संवाद