फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोचर भूमि सरकार को न देने की उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते गांव भांडोर ऊंची के ग्रामीण- - फोटो : samvad
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव भांडोर ऊंची में चल रही अनाज मंडी बनाने की चर्चाओं के बाद ग्रामीणों की और से सोमवार को उपमंडल अधिकारी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा गया। ग्रामीणों की ओर से सौंपे गए पत्र में ग्रामीणों ने गांव की गोचर भूमि को अनाज मंडी या किसी अन्य उद्देश्य से सरकार को देने का विरोध किया है। साथ ही ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की गोचर भूमि से अवैध कब्जे हटाने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों की ओर से सौंपे गए पत्र में बताया कि गोचर भूमि को किसी निजी कंपनी या सरकार को नहीं दिया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से ग्राम पंचायत की ओर से 45 एकड़ भूमि अनाज मंडी के लिए देने का भी विरोध किया है। इस मौके पर विक्रम, गाेविंद सिंह, राजबीर सिंह, भगवत सिंह, नवीन, राजेंद्र, नरेंद्र, पवन, हरपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें