फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हिंदी अध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:80- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में आयोजित समाधान ​शिविर में उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय हिंदी अध्यापक संघ की ओर से हिंदी अध्यापकों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा झाड़ली के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी हिंदी के पद सृजन एवं रिक्त पदों पर भर्ती की जाए। जिले के राजकीय विद्यालयों में हिंदी भाषा के अध्यापन से जुड़ी एक गंभीर समस्या बनी हुई है। जिले के कई विद्यालयों में टीजीटी हिंदी के पद लंबे समय से रिक्त हैं या स्वीकृत ही नहीं हैं। आगामी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में इन पदों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल कर जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए। इस अवसर पर गगन सैनी, अश्वनी कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें