फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक साइकिल यात्रा, नशा मुक्ति के नाम थीम के साथ साइक्लोथॉन का जिले में प्रवेश

Sat, 09 Sep 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
साइक्लोथॉन का जिला में प्रवेश करने पर स्वागत करते अटेली के विधायक सीताराम यादव।
विज्ञापन
कनीना। हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत प्रदेश को नशे से मुक्त करने के संकल्प को लेकर चल रही साइक्लोथॉन (साइकिल रैली) ने शनिवार को जिले में प्रवेश किया। रेवाड़ी जिला की सीमा पर पड़ने वाले गांव कोटिया में अटेली के विधायक सीताराम यादव ने सभी साइकिलिस्ट का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद विधायक भी कनीना टी पॉइंट तक इस साइक्लोथॉन में शामिल हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में चल रही सरकार प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने को संकल्पित है। एक साइकिल यात्रा, नशा मुक्ति के नाम की थीम पर चल रही यह साइक्लोथॉन प्रदेश के नागरिकों को नशा से दूर रखने के लिए कारगर साबित होगी। यह साइक्लोथॉन नशे के खिलाफ इस जंग में अहम रोल अदा करेगी। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन को लेकर जिले के युवाओं में भारी उमंग व उत्साह है।
उन्होंने कहा कि नशे के आदी हो चुके युवाओं को नशे की लत छुड़वाने के लिए राज्य में नशामुक्ति केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। इन नशा मुक्ति केंद्रों में मुफ्त दवाइयां दी जाती है। इसके अलावा नशे के खिलाफ हरियाणा सरकार विभिन्न स्तर पर कार्रवाई कर रही है। नशा की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कहा कि इस यात्रा को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सितंबर से करनाल शहर से रवाना किया था जो सभी जिलों में होते हुए वापस 25 सितंबर को करनाल में पहुंचेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपना सारा ध्यान पढ़ाई लिखाई तथा खेलकूद में रखें। इस बुराई से दूर रहें।
जिले में प्रवेश करने के बाद शनिवार को यह साइक्लोथॉन यात्रा महेंद्रगढ़ शहर में संपन्न हुई। इस पूरे रूट पर विभिन्न गांव में लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। साइक्लोथॉन का गांव कोटिया के बाद कनीना नगर पालिका कार्यालय में, गुढ़ा में बस स्टैंड, बुचावास बस स्टैंड, झगड़ोली बस स्टैंड व माजरा खुर्द मंदिर में जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर एएसपी प्रबीना पी, कनीना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार, डीएसपी जितेंद्र कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, बीजेपी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, बीडीपीओ अरुण यादव के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें