फोटो 04 गोशाला में गायों के लिए सब्जी डालते श्रद्धालु। संस्था
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के तत्वावधान में कुमारी तमन्ना के जन्मदिन के पावन अवसर पर शनिवार को श्री अनाथ गोशाला में गो भंडारे का आयोजन किया गया। गोसेवा मंडल के प्रवक्ता मुकेश वालिया ने बताया कि भंडारे में गायों को हरी सब्जियां खिलाकर गो सेवा की और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में गो सेवा के साथ सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी पर विचार रखे गए। संवाद