फोटो संख्या:61- कनीना-अटेली मार्ग पर कड़बी में आग लगने से आग को बुझाते किसान--स्रोत- स्वयं
कनीना। कनीना-अटेली मार्ग पर रेलवे ब्रिज, पुल बनने के कारण सभी वाहन ककराला मोहनपुर से निकल रहे हैं। राजस्थान कोटपूतली निवासी पवन अपने पशुओं के लिए कड़बी से पिकअप भरकर मोहनपुर की ओर ले जा रहा था। रास्ते में बिजली के तार नीचे पड़ते हैं, जिनको छूने से स्पार्क होने से तुरंत आग लग गई। आग तेजी से गाड़ी में फैल गई। आसपास के खेतों से भारी संख्या में किसान पहुंचे। खेतों की मोटर चला कर कड़बी में लगी आग पर काबू पाया। गाड़ी बच गई, कड़बी जलकर राख हो गई। ककराला निवासी बनवारी लाल ने बताया कि रविवार देर शाम को पिकअप गाड़ी कड़बी से भरकर ककराला होकर मोहनपुर की ओर जा रही थी।