नारनौल। हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को नगर परिषद समाधान शिविर का आयोजन किया गया। लोगों की समस्या सुनने के लिए कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल टीम के साथ मौजूद रहे। सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चले समाधान शिविर में शादियों के चलते केवल एक ही शिकायत आई। नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल ने बताया कि समाधान शिविर में रेवाड़ी रोड पर सफाई को लेकर केवल एक शिकायत आई। उन्होंने बताया कि सफाई की समस्या को लेकर आई शिकायत का तुंरत समाधान करने के लिए कर्मचारी भेज दिए गए।