फोटो 05गणित दिवस पर श्रीनिवास रामानुजन को नमन करते स्कूल स्टाफ। संस्था
सिहमा। राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्राचार्य कृष्ण कुमार द्वारा की गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने क्विज, प्रश्नोत्तरी, पहेली हल प्रतियोगिता, चार्ट मॉडल निर्माण सहित कई गतिविधियों में भाग लेकर अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्राध्यापिका इंदु यादव ने बताया कि गणित एक ऐसा विषय है जो विद्यार्थियों को तार्किक सोच और समस्या समाधान कौशल प्रदान करता है। गणित दिवस मनाने से विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बढ़ता है। इस इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था। संवाद