सिहमा। बाबा खेता नाथ मंदिर में बुधवार को भगवान नाथ की 57वीं और महंत नोमी नाथ की चौथी पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और बाबा के समक्ष माथा टेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में नीमराना मंदिर के महंत शंकर नाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गांव सिहमा निवासी 89 वर्षीय चंद्रकला भी भंडारे में पहुंचीं। चंद्रकला ने वर्ष 1978 से 1983 तक महिला सरपंच के रूप में कार्य किया था। उन्होंने बाबा खेता नाथ के जीवन और उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं के साथ बाबा के जीवन से जुड़े प्रसंग साझा किए। संवाद