फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव खोड़ में चिलाय माता के दरबार में लगाया भंडारा

विज्ञापन
फोटो 07 भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। दिल्ली तंवर वंश की ऐतिहासिक आराध्य देवी चिलाय माता के गांव खोड़ स्थित दरबार में ठेकेदार कुलदीप सिंह के सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गणमान्य लोगों और ग्रामीणों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में धोक लगाकर मन्नत मांगी और प्रसाद ग्रहण किया। बसपा नेता अतरलाल ने लोगों के साथ माता की पूजा-अर्चना कर समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि भंडारे, जागरण और कीर्तन हमारी पुरातन सांस्कृतिक विरासत हैं। इनसे समाज में प्रेम, भाईचारा, शांति और सद्भाव की भावना बढ़ती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें