फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छ बनाने को लेकर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
फोटो नंबर-08नारनौल के रेलवे स्टेशन पर सफाई अ​भियान चलाते दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच के सदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। दैनिक रेलयात्री जागरूक मंच ने रविवार को नारनौल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-1 पर स्वच्छ भारत-स्वच्छ रेलवे स्टेशन अभियान चलाया। इस अभियान में सफाई, पौधरोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंच के प्रधान अशोक कटारिया ने इसकी अध्यक्षता की। राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की महेंद्रगढ़ जिला इकाई के पदाधिकारियों ने अतिथि के रूप में भाग लिया। दोनों संगठनों के सदस्यों ने प्लेटफॉर्म पर सफाई कर कचरा एकत्रित किया। उन्होंने पौधारोपण कर रेलवे स्टेशन को स्वच्छ और हरित बनाने का संदेश दिया। राष्ट्रीय सैनी सभा के सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी और जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने स्वच्छता को नागरिक का नैतिक दायित्व बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें