फोटो नंबर-09प्राचीन मोड़ावाला मंदिर के रास्ते पर सफाई करते कर्मचारी। संवाद
नारनौल। शहर के रेवाड़ी रोड स्थित प्राचीन मोड़ावाला मंदिर के आसपास वीरवार को सफाई अभियान वार्ड पार्षद मोहनलाल शर्मा की देखरेख में चलाया गया। मंदिर परिसर में जमा गंदगी को उठाया गया। मंदिर के साथ रास्ते को भी साफ करवाया गया। मोहनलाल शर्मा ने बताया कि मंदिर में इस सफाई अभियान को लेकर नगर परिषद सहित कुछ कर्मचारी उन्होंने बाहर से भी बुलवाए। पार्षद ने बताया कि अभी काफी हद तक सफाई करवा दी गई है। संवाद