फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: करंट से झुलसी महिलाओं की मदद के लिए सौंपा 50 हजार का चेक

Tue, 09 Jan 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बिजली का करंट लगने से झुलसी बड़का कुआं मोहल्ला की महिलाओं की आर्थिक सहायता के तौर पर जजपा के जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा ने सोमवार को महिला के परिजनाें को 50 हजार रुपये का चेक सौंपा। यह चेक उन्होंने शीला देवी के पति हरीश कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि गत 29 दिसंबर को नारनौल के पंचायत भवन में जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के सम्मुख मोहल्ला बड़ का कुआं की दो महिलाएं उपस्थित हुई। इन महिलाओं के हाथ-पैर करंट से झुलस गए थे और यह दोनों महिलाएं चलने फिरने में असमर्थ थी। इन महिलाओं की दयनीय स्थिति को देखते हुए बिजली मंत्री ने सदन से इनकी आर्थिक मदद की बात कही।
जजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा ने सदन में दोनों महिलाओं के उपचार के साथ ही 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। यह दोनों महिलाएं गत दिसंबर को अपने मकान की छत पर कपड़े सूखा रही थी, तब महिला शीला देवी को करंट लग गया था, जबकि दूसरी महिला उसे बचाने आई तो वह भी झुलस गई जिन्हें उपचार के लिए जयपुर तक ले जाया गया, मगर आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह अपना सही उपचार नहीं ले सकी थी। इस पर जजपा जिलाध्यक्ष परिवार की मदद को आगे आए थे। चेक प्राप्त करने उपरांत शीला के पति हरीश ने डाॅ. मनीष शर्मा की भी सराहना की और कहा कि इस आर्थिक सहायता से उन्हें बहुत सहारा मिलेगा और उपचार में मदद मिलेगी। इस मौके पर जजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. मनीष शर्मा ने कहा कि जजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, अपितु सामाजिक सरोकारों को भी पूरी तवज्जो देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें