फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा भैंया सेवा दल की वर्षगांठ पर 20 को होगा समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बाबा भैंया सेवा दल ककराला की स्थापना की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 20 जून को बाबा भैंया लाइब्रेरी में समारोह आयोजित करेगी। कार्यक्रम में शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष मास्टर रामनिवास ने बताया कि समारोह में जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी जबकि मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद् एवं इंडियन वाटरमैन के नाम से प्रसिद्ध राजेंद्र सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें