फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट का मामला दर्ज
विज्ञापन

मंडी अटेली। स्थानीय पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर घर में घुसकर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव सिलारपुर निवासी राजकुमार ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि 6 जून की शाम को पत्नी शर्मीला व बेटे हितेश के साथ घर पर बैठा था कि पड़ोस में रहने वाला राजेश कुमार गाली गलौज करने लगा। जब उसको मना किया तो उसके साथ मिलकर विपिन, जितेंद्र, अजीत, सुमित व विनय ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे पत्नी शर्मीला व बेटे हितेश को गंभीर चोट लगी। अटेली सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया, लेकिन अधिक चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद नारनौल सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर उक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें