फोटो नंबर-09शहीद ए आजम भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गे
- फोटो : संस्थान
नारनौल। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन की नारनौल इकाई ने सोमवार को चितवन वाटिका में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई। संगठन पदाधिकारियों और युवाओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला संयोजक सतीश कुमार ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने शोषणमुक्त और समाजवादी व्यवस्था का सपना देखा था, जिसमें सभी को रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और इलाज मिले। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। इन समस्याओं को लेकर 26 अक्तूबर को रोहतक के नांदल भवन में महापंचायत होगी। संवाद