फोटो संख्या:54- मोदाश्रम महादेव मंदिर में पीतल की ध्वजा स्थापित करने से पूर्व पूजा करते श्रद्ध
महेंद्रगढ़। श्री मोदाश्रम महादेव मंदिर में रविवार सुबह आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर के शिखर पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पीतल की ध्वजा स्थापित की गई। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान शिव का पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्री मोदाश्रम समिति के प्रधान सुधीर दीवान ने बताया कि रविवार को आयोजित आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। मंदिर के शिखर पर पीतल की ध्वजा की विशेष पूजा-अर्चना कर ध्वजा स्थापित की गई। संवाद