फोटो संख्या: 51 लघुसचिवालय महेद्रगढ़ में लोगों की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता--सं
महेंद्रगढ़। समाधान शिविर जनता के लिए हरियाणा सरकार की अच्छी पहल है। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में आयोजित समाधान शिविर में अधिकारियों को दिए। इसके अलावा भी जिला के सभी उपमंडलों में समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याएं सुनीं। समाधान शिविर में में 99 शिकायतें आईं।
सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल को नागरिकों ने सराहनीय कदम बताया। नागरिकों ने बताया कि इससे लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत हो रही है। एक ही छत के नीचे सभी विभागों के अधिकारी बैठकर तसल्ली से नागरिकों की समस्याओं को सुन रहे हैं। इस दौरान एसडीएम संजीव कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।