सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। बृहस्पतिवार को जिला में 4670 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 98100 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को जिला में 1042 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 14057 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में बृहस्पतिवार को 25 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। अब तक जिला में 1741 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अटेली बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर कुल 1030 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना, सेहलंग, कारिया व दौंगड़ा अहीर में कुल 574 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। बृहस्पतिवार को नांगल चौधरी में कुल 349 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 526 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। सतनाली में 31 व महेंद्रगढ़ में 2160 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं बृहस्पतिवार को सतनाली में 692 व कनीना में 350 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई। महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी , नारनौल व अटेली में बृहस्पतिवार को गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार बृहस्पतिवार को सतनाली में 25 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में चने की कोई आवक नहीं हुई।