फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 97 लोगों की हुई टीबी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
फोटो संख्या:54- कनीना के गांव मानपुरा की आंगनबाड़ी केंद्र में मरीजों की टीबी की जांच करते स्वास
विज्ञापन
कनीना। गांव मानपुरा में जगवंती की आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 97 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की। जांच के दौरान टीबी के संभावित लक्षण पाए जाने पर 16 लोगों के बलगम के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए उप नागरिक अस्पताल कनीना भेजे गए। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आशीष, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक पवन यादव, टीबी स्वास्थ्य विजिटर युद्धवीर, एएनएम कैलाश, जयश्री व आशा कार्यकर्ता लक्ष्मी ने सहयोग किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आशीष, स्वास्थ्य कर्मी अमरजीत ने ग्रामीणों को टीबी के लक्षणों और बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें