फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आरपीएस में होने वाली सीबीएसई क्लस्टर अंडर-19 फुटबाल प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 95 टीमें दिखाएंगी दिखाएंगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई क्लस्टर तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के 9 दिसंबर से होने वाले मुकाबलों में प्रदेशभर से 95 टीमें भाग लेंगी। महेंद्रगढ़ के गांव खातोद स्थित आरपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान तथा गांव खायरा के खेल स्टेडियम में मुकाबले करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

आरपीएस के खेल एचओडी राजकुमार यादव ने बताया कि तीन दिवसीय सीबीएसई-15 क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले इस बार महेंद्रगढ़ में होंगे। अंडर-19 आयु वर्ग में राज्यभर से 95 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बता कि सीबीएसई ने पूरे देश में 20 क्लसटर बनाए हुए हैं जिनमें से प्रदेश 15 क्लस्टर में आता है। विद्यालय प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी ने बताया कि अंडर-19 में फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी आरपीएस विद्यालय को मिली है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। 9 दिसंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ और 11 को समापन होगा। बाहर से आने वाली टीमों को लेकर भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। राज्य स्तर पर विजेता रहने वाली टीमें नेशनल लेवल के लिए चयनित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें