फोटो संख्या:65- हकेवि में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि) के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल ने मंगलवार को सक्षम भारती फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिवर का आयोजन किया। उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने किया। सेल के उपनिदेशक एवं शिविर के समन्वयक डाॅ. सूरज आर्य ने बताया कि यह शिविर एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत यादव व डाॅ. हिना यादव ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। शिविर में 94 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। संवाद