फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक 93430 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

विज्ञापन
अनाज मंडी नारनौल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है। बुधवार  को जिला में 5424 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 93430 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं बुधवार को जिला में 697 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। अब तक जिला में 13015 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में अब तक 1716 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। बुधवार को चने की कोई आवक नहीं हुई।  यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि बुधवार को अटेली में 830 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना, सेहलंग, कारिया व दौंगड़ा अहीर में कुल 882 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। बुधवार को नांगल चौधरी निजामपुर व धौलेड़ा में कुल 604 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 777 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। सतनाली में 259 व महेंद्रगढ़ में 2072 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। इसी प्रकार बुधवार को कनीना में 697 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। बुधवार को नारनौल ,अटेली, नांगल चौधरी, सतनाली व महेंद्रगढ़ में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें