फोटो संख्या:71 गांव मोड़ी में टीबी मरीज को पोषण कीट प्रदान करते स्वास्थ्य कर्मचारी---स्रोत- स्व
- फोटो : मृतक दीनदयाल का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
कनीना। गांव मोड़ी में सोमवार को टीबी जागरूकता एवं जांच शिविर में 93 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें 13 व्यक्तियों के बलगम के सैंपल आगे की जांच के लिए नागरिक अस्पताल कनीना की लैब में भेजे गए। एसटीएस पवन कुमार ने बताया कि जिन व्यक्तियों को दो सप्ताह से अधिक समय से लगातार खांसी आ रही है, उन्हें तुरंत बलगम जांच करवानी चाहिए। शिविर के अंत में पवन कुमार ने गांव पड़तल के एक टीबी मरीज को पोषण किट प्रदान की, ताकि उसका उपचार व पोषण स्तर बेहतर हो सके। इस मौके पर स्वास्थ्य सुपरवाइजर राजकुमार चौहान, आशीष, स्वास्थ्यकर्मी अमरजीत सहित आशा वर्कर मौजूद रही। संवाद