उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी।
नांगल चौधरी की एचपी गैस एजेंसी में उज्ज्वला स्कीम के तहत सूचीबद्ध बीपीएल परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस दौरान महिलाओं को गैस सिलेंडर और चूल्हा चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया। एजेंसी संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि नांगल चौधरी ब्लॉक के 13 परिवार उज्ज्वला स्कीम में शामिल हैं, जिन्हें सिलेंडर, पाइप व अन्य किट उपलब्ध कराई गई हैं। केंद्र सरकार का हर घर की रसाई में गैस सिलेंडर पहुंचाने का प्रयास है। कार्यक्रम में नपा की चेयरमैन बबीता सैनी मुख्य रूप से मौजूद रही। कंपनी मुख्य प्रबंधक वीके गोयल ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।