फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया सामग्री लागने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
घटिया सामग्री लगाने पर जताया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। अटेली से सिहमा जाने वाली सड़क के नवीनीकरण के दौरान सड़क किनारे बनाया जाने वाला नाला मार्ग के अंदर ही बनाया जा रहा है। इस पर तिगरा के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां नाला बनाया जा रहा है, इससे तो सड़क की चौड़ाई कम हो जाएगी। 66 फीट का बनने वाला सड़क मार्ग बहुत कम रह जाएगा। ग्रामीण राकेश कुमार, लख्मीनारायण, निहाल सिंह, बिरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, नरेश कुमार, ओमप्रकाश और हनुमान आदि ने बताया कि गांव में जो ठेकेदार नाला बना रहा है। वह रास्ते के अंदर है। कई-कई स्थानों पर तो बहुत ही अंदर नाला का निर्माण किया जा रहा है। इससे रास्ता संकरा हो जाएगा। नाले में आरसीसी डालते समय समाग्री कम लगाने पर भी ग्रामीणों में असंतोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी ही स्थिति गांव खोड़ में बनाए जा रहे नाले की है। ग्रामीणों ने उक्त समस्या से गांव के सरपंच वेदप्रकाश को अवगत करवाया है। सरपंच ने ठेकेदार को अवगत करवाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें