अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। दौंखेरा के वीर हनुमान मंदिर में बुधवार रात को भजनोपदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महंत उदयनारायणाचार्य ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गरीब वर्ग समाज का अभिन्न अंग है, जिसे पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। गरीबों की आत्मिक दुआ डॉक्टर की दवा से उपयोगी होती है। भगवान श्रीराम ने भीलनी के झूठे बेर खाकर जात-पात मिटाने तथा गरीबों से लगाव की प्रेरणा दी थी। भारतीय संस्कृति में नारियों को उच्च दर्जा प्राप्त है। नारियों के सम्मान से परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि रहेगी।