नागरिक अस्पताल के पास किसानों को यूरिया वितरित करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Narnol
यूरिया खाद की मांग अब भी कम नहीं हुई है। बुधवार को मार्केट सोसायटी केंद्र पर 900 यूरिया के बैग पहुंचे। जिन्हें प्रति किसान पांच बैग वितरित किए गए। किसान एक साथ 5 यूरिया के बैग पाकर खुश दिखे, क्योंकि सरसों की बिजाई से पूर्व डीएपी खाद के लिए भारी मारामारी रही थी। हालांकि बिजाई के बाद यूरिया की डिमांड भी बढ़ी थी, लेकिन विभाग ने उपलब्धता के आधार पर किसानों को यूरिया उपलब्ध कर रहा है। बुधवार को यूरिया खाद का एक ट्राला 900 बैग के साथ पहुंचा।
बता दें कि सरसों व गेहूं फसल की बिजाई से पूर्व डीएपी खाद के लिए काफी मारामारी देखने को मिली थी। मगर किसानों ने जैसे तैसे बिजाई कर ली है। मगर बिजाई के बाद सिंचाई कर किसान फसल यूरिया का छिड़काव कर रहा है। इसलिए यूरिया की मांग बढ़ने लगी है। जबकि विभाग किसानों को उपलब्धता के आधार पर यूरिया उपलब्ध करवा रहा है। बुधवार को 900 बैग मार्केट सोसायटी कार्यालय के लिए पहुंचे। जहां 5 बैग प्रति किसान को दिए गए।
रास्ते की खुदाई होने के कारण गाड़ी नहीं पहुंच पाई मंडी
मार्केट सोसायटी के लिए बुधवार को एक ट्राला गाड़ी 900 यूरिया के बैग लेकर नारनौल पहुंची थी। मगर किला रोड से नागरिक अस्पताल तक रास्ते की खुदाई किए जाने के कारण गाड़ी सोसायटी कार्यालय तक नहीं पहुंच पाई। रास्ता नहीं होने के कारण गाड़ी नागरिक अस्पताल के पास ही खड़ी हो गई। इस कारण सोसायटी कर्मचारियों ने बीच रास्ते में किसानों को यूरिया के बैग वितरित किए। इससे किसानों को कुछ परेशानी भी उठानी पड़ी, क्योंकि किसानों को टोकन मार्केट सोसायटी कार्यालय से लेकर गाड़ी के पास आना पड़ा।