फोटो 04समाधान शिविर में जन समस्याएं सुनते अधिकारी। डीआईपीआरओ
नारनौल। समाधान शिविर में सोमवार को 90 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इस मौके पर नगराधीश डॉ. मंगलसेन ने सामान्य शिकायतें सुनीं। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना। शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी, पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। कार्यक्रम में आईपीएस वैशाख बागी व मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सौरभ सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद