फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में 9 टीमें देंगी प्रस्तुति

विज्ञापन
फोटो संख्या:70- सांस्कृतिक कार्यकक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारी लगातार तैयारियों में जुटे हैं। समारोह को भव्य रूप देने के लिए सोमवार राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ में विभिन्न सांस्कृतिक टीमों का चयन किया गया। इस मौके पर सुप्रीटेंडेंट सुदेश पूनिया ने सांस्कृतिक टीमों के अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल 14 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

सुप्रीटेंडेंट सुदेश पूनिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हर बार की तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 9 टीमें भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार ठीक नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे व परेड का निरीक्षण करेंगे व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस मौके पर राजेश शर्मा झाड़ली, सुरेश लांबा, हरीश रोहिल्ला, होशियार सिंह रावत, बादल पीटीआई, रोहित डुलाना, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें