फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़-नारनौल: दो केंद्रों पर 854 विद्यार्थियों ने दी सुपर-100 की परीक्षा

Tue, 14 Feb 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में सुपर 100 बैच 2023-25 लेवल 1 की परीक्षा मंगलवार को संपन्न हुई। जिले के 989 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 854 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी। सुपर 100 हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रवींद्र कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करना है ताकि वे जेईई, आईआईटी और एनईईटी (नीट) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकें। इसके अलावा योजना छात्रों को मुफ्त बोर्डिंग सुविधा भी प्रदान करती है। परीक्षा दोपहर 1 से 3 बजे तक जिले के दो केन्द्रों राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ में आयोजित हुई, जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उप शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं जिला गणित विशेषज्ञ ने औचक निरिक्षण किया। राजकीय विद्यालयों में दसवीं कक्षा में पढ़ रहे छात्र/छात्राएं, जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किया था, उन्होंने यह परीक्षा दी। चयन होने पर वे छात्र/छात्राएं जो 11वी कक्षा में विज्ञान विषय चुनेंगे, उनको इस योजना के तहत मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें