फोटो संख्या:56- रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तादाता--संवाद
महेंद्रगढ़। समाजसेवी नीरज मित्तल की पुण्यतिथि पर रविवार को रेलवे रोड स्थित मंगतू राम महाशय की धर्मशाला में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यह शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें कुल 85 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। बूचावास गौशाला से बिट्ठल गिरी महाराज मुख्य अतिथि व नेकी की दीवार संचालक मनीष गोगिया विशिष्ट अतिथि रहे। रोटरी क्लब के प्रधान मुकेश मेहता ने मंच संचालन किया। सड़क सुरक्षा के मद्देनजर हेलमेट भी वितरित किए गए। संवाद