फोटो नंबर-12नारनौल में दोपहर के समय हुई रिमझिम बरसात के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
नारनौल। जिले में एक बार फिर से बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आमजन को भी गर्मी से राहत मिली है। जिले में रुक-रुक कर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश की गतिविधि दर्ज की गई। शनिवार को नारनौल में 8.5 जबकि महेंद्रगढ़ में 24 मिलीमीटर, सतनाली में 21.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं नांगल चौधरी और निजामपुर क्षेत्र में 11.6 मिलीमीटर जबकि कनीना में 9 मिलीमीटर, अटेली में भी 9.8 मिलीमीटर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि किसानों को कृषि फसलों विशेषकर दक्षिणी हिस्सों में बाजरे की फसल और उत्तरी और मध्य हिस्सों में धान और चावल की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी के रूप में मिली है।