फोटो 06समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते नगराधीश। डीआईपीआरओ
नारनौल। लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में वीरवार को नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने आमजन की शिकायतें सुनी। इस मौके पर 83 शिकायतें रखी गई। नगराधीश डॉ. मंगल सेन ने कहा कि सरकार का यह प्रयास जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि शिविरों में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पुलिस, बिजली, पानी, और सड़क से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इस अवसर डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। संवाद