अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का तबादला पंचकूला होने के बाद वीरवार को कनीना में विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें नगर के गणमान्य लोगों ने उनके सात माह के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। बिट्टू राव के आवास पर आयोजित समारोह में पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्रगढ़ की जनता ने उन्हें जो प्यार-दुलार दिया उनका वे सदैव ऋणी रहेंगे। बिट्टू राव ने उन्हें स्मृति चिह्न अर्पित कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि विनोद कुमार ने जिला पुलिस अधीक्षक रहते हुए जिले में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अथक प्रयास किए। इस मौके पर जयवीर सिंह, चेयरमैन राजकुमार यादव, कमल सिंह, मोहन सिंह, ब्रह्मदत्त, संजय कुमार, हंसराज डागर, देशराज, सुरेंद्र झूक, सिटी थाना अध्यक्ष गोविंद सिंह, अमरजीत सिंह, सत्यपाल सिंह उपस्थित थे।