अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। यहां के पुराना रेलवे स्टेशन के गेट के पास एक साधू की अज्ञात कारणों के चलते सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक साधू की शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने साधू के शव को शव घर में रखवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक साधू कई सालों से यही रह रहा था। सोमवार को लोगों ने पुराने रेलवे स्टेशन के गेट के पास उसका शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। उसके पास एक बैंक की पास बुक मिली है। जिस आधार पर बैंक अधिकारियों से संपर्क कर उसका पता तलाश किया जा रहा है।