फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावांतर भरपाई योजना की जानकारी के लिए सेमिनार आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा सरकार की भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों को जानकारी देने के लिए 16 जनवरी को दोपहर एक बजे नारनौल की नई मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा। मार्केट कमेटी के सचिव अशोक यादव ने बताया कि सेमिनार में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक गर्ग किसानों को सरकार द्वारा योजना में शामिल किए आलू, प्याज, टमाटर व फूल गोभी के भावांतर भरपाई योजना की विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि सेमिनार में जिला उद्यान अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि व जिला के सभी ब्लाकों के किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सचिव ने जिला के किसानों से अपील की है कि वे इस सेमिनार में बढ़ चढ़कर भाग लें ताकि उन्हें उनकी उपरोक्त चारों सब्जियों के फसलों की भावांतर योजना का समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें